विश्वासपात्र होते हैं काली आँखों वाले
जिस प्रकार हमारा ललाट, हमारी उंगलियाँ, हस्त रेखाओं आदि से हमारे व्यक्तित्व का परिचय मिल जाता है| ठीक उसी प्रकार शरीर के लक्षणों एवं शरीर की बनावट से हमें किसी व्यक्ति के बारे में संक्षेप में ज्ञान मिल सकता है| कई बार व्यक्ति के बात करने और चलने के अंदाज से उसके स्वभाव के बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है| इसके अलावा कई और लक्षणों से किसी के बारे में शुरूवाती बातें जानी जा सकती हैं| मसलन अगर किसी व्यक्ति की छाती चौड़ी और उठी हुई प्रतीत होती है, तो ऐसे व्यक्ति में धन कमाने की शक्ति और अपने बाहुबल्य से उन्नति प्राप्त करने की आकांक्षा होती है|
व्यक्ति की आँखों की पुतली काली हो, तो वह विश्वासपात्र होते हैं| जिनकी आँखों की पुतली नीली होती है, वह अपने कार्य में निपुण, साहसी तथा कृपण होते हैं| जिनकी पुतली भूरी होती हैं, वह वाक् कला में निपुण होते हैं| ऐसे लोग काफी जल्दी बातों से किसी को बहला सकते हैं| कई व्यक्ति सिर झुकाकर चलते हैं, तो कुछ सिर उठाकर चलाना पसन्द करते हैं| जो व्यक्ति मुँह को ऊपर करके या अकड़कर चलते हैं वह अपनी आय से सुख उठाने वाले होते हैं| ऐसे लोग देखने में भले ही घमंडी प्रतीत होते हैं, पर असल में घमंड उनमे लेश मात्र भी नहीं होता|
अगर किसी की ठोढी में गड्ढा नीचे की ओर हो, तो ऐसे व्यक्ति संतोषी व दयालु प्रवृति के होते हैं| पर अगर किसी की ठोढ़ी में सामने की ओर गड्ढा हो, तो ऐसे व्यक्ति रास-रंग में ज्यादा रुचि लेने वाले होते हैं| अगर किसी व्यक्ति की जांघ पतली है, तो ऐसे व्यक्ति हिम्मती व शक्तिशाली होते हैं| ऐसे लोग शत्रु से भी काम निकालने में निपुण होते हैं|